फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मर्सिडीज कार में लगी आग

Fri, 23 Jun 2023 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के पटेल पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक मर्सिडीज कार से आग की लपटें निकलने लगीं। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

थाना विकासपुरी नई दिल्ली के उडैला क्षेत्र निवासी युवराज त्यागी अपने पिता मनोज त्यागी के साथ किसी कार्य से फिरोजाबाद आए थे। बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें अपनी मर्सिडीज कार से बटेश्वर जाना था। बटेश्वर जाने के लिए जसराना के रहने वाले अपने दोस्त डाॅ. अखिलेश को लेने आ रहे थे। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर पटेल पेट्रोप पंप के पास पहुंचे थे कि तभी अचानक कार से आग की लपटें निकलने लगीं। कार से निकल रही आग की लपटों को देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। थाने से सौ मीटर दूरी पर हुई घटना की जानकारी मिली तो पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
मनोज त्यागी ने बताया कि उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया था। पेट्रोल पंप के पास पंक्चर की दुकान देख रुके थे। उतरने पर देखा तो इंजन से आग की लपटें निकल रही थीं। इंजन जल चुका था। इसके बाद परिवार दूसरी गाड़ी से आगे गंतव्य की ओर रवाना हुआ। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कार में आग लगने की घटना हुई है। सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें