अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने बीएड सत्र 2014-15 का परीक्षा परिणाम घोषित ना होने पर विधायक मनीष असीजा को महामहिम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
महानगर मंत्री हिमांशु शर्मा ने कहा कि डीएम को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सत्र 2013-14 के बीएड छात्रों का परीक्षाफल घोषित ना होने से भविष्य अधर में अटक गया है। ज्ञापन देने वालों में विकास दिवाकर, मोहित ठाकुर, सार्थक पांडेय, अनुज पालीवाल, श्यामू यादव, नीरज सिंह, चित्रांश, रोहित शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।