फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन को दौड़ेंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने होमवर्क करना शुरू कर दिया। प्रत्येक मतदान केंद्र के भौतिक सत्यापन करने को मतदान केंद्रों पर सभी थानेदारों के साथ एसडीएम एवं सीओ दस्तक देंगे। सत्यापन किए जाने के बाद संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आयोग द्वारा भले ही अधिसूचना अभी जारी नहीं की हो, लेकिन जिला प्रशासन ने अपने ढंग से तैयारी करनी शुरू कर दी है। कानून व्यवस्था पर खासा जोर दिया जा रहा है। ताकि मतदान वाले दिन कोई चुनाव को प्रभावित न करने पाए। पुलिस प्रशासन द्वारा लाइसेंसी हथियारों को जमा कराए जाने का अभियान चलाया जा रहा है।
इसके लिए लाइसेंसधारकों को निर्देश देने के साथ-साथ दुकानों की चेकिंग की जा रही है। अवैध रूप से हथियारों को रखने वालों का भी चिह्नांकन करके उनके हथियारों को जमा कराए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ चुनाव को प्रभावित करने वालों की अलग से सूची बनाई जा रही है। कइयों को पाबंद किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चुनाव प्रभावित करने वाले होंगे जिला बदर : एसएसपी
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का चिह्नांकन का काम जिलेभर में किया जा रहा है। चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों को जिला बदर किए जाने के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई दबंग किसी बूथ पर गड़बड़ी नहीं कर सके इसका ध्यान रखा जाएगा। अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। उनकी संपत्ति जब्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें