फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने बुधवार को ग्राम विकास एवं मनरेगा योजना से जुडे़ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं होने पर कई बीडीओ व पंचायत स्तर के अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। साथ ही लंबित विकास कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ मौजूद रहे। ब्लॉक वार समीक्षा के दौरान सीडीओ ने सभी को आगामी वित्तीय वर्ष से पूर्व स्वीकृत एवं लंबित कार्यों की पूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय सत्र में गिने चुने दिन शेष हैं। ऐसे में मानकों व गुणवत्ता का ख्याल रहते हुए लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करा लिया जाए। ताकि अवशेष धनराशि की डिमांड शासन को भेजी जा सके। बैठक में डीडीओ राजेश कुरील एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र व टूल किट वितरण आज
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को रोजगार मेला एवं विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग ने यह जानकारी दी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
मेला के दौरान पीएमजीईपी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत पात्र श्रेणी वाले लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र का वितरण किया जाएगा। इस दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल किट का वितरण होगा। उपायुक्त उद्योग द्वारा यह जानकारी दी गई। वहीं सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य के अनुसार बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन होगा। इसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।