फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बंदियों से मिलकर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना

Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला जज हरवीर सिंह ने डीएम व एसएसपी सहित कई न्यायिक अफसरों के साथ शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक-एक करके बैरकों में गए। बंदियों से सीधे बातचीत की। उनको मिलने वाले खाने के साथ अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कुछ खामी दिखाई दी तो उनको सुधारने की हिदायत जेल अधीक्षक को दी। जिला जज हरवीर सिंह शनिवार को डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन एवं सीजेएम मीनाक्षी सिन्हा के साथ जिला कारागार में दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचे। उन्होंने जिला कारागार में प्रवेश करने के साथ बंदियों को दिए जाने वाले भोजनशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद कारागार में स्थापित अस्पताल को और वहां उपलब्ध दवाओं के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

उन्होंने बैरकों में जाकर बंदियों से सीधे बातचीत की। भोजन के साथ नाश्ता आदि के बारे में जाना। जिले के प्रमुख अधिकारी करीब डेढ़ घंटे तक जिला कारागार में मौजूद रहे। इस दौरान हल्की फुल्की यदि खामी दिखाई दी तो उनको जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह को सुधार करने की हिदायत दी। जेल अधीक्षक ने बताया कि करीब 1636 बंदी है। इस दौरान जेलर आनंद सिंह के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें