फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के जवानों की मौजूदगी में मेयर ने किए भूमि पूजन

विज्ञापन
शुक्ला मार्केट स्थित रैहना रोड पर सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ के दौरान पूजन करती महापौर नूतन राठ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर के विकास के लिए मेयर नूतन राठौर ने शनिवार को मोहल्ला कौशल्यानगर, रहना रोड, रानीनगर में होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। शुक्रवार को छारबाग क्षेत्र में हुई घटना के बाद शनिवार को भूमि पूजन के दौरान मेयर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान प्रवर्तन दल की टीम ने संभाली।
विज्ञापन

भूमि पूजन के दौरान मेयर नूतन राठौर ने बताया कि मोहल्ला कौशल्यानगर में लखन के मकान से नेत्रपाल के मकान तक मुख्य मार्ग व नाली निर्माण कराया जाएगा। रहना रोड शुक्ला मार्केंट से विद्याराम शुक्ला तक की सड़क का निर्माण व नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही मोहल्ला रानी नगर में होने वाले विकास कार्य का शुभारंभ मेयर नूतन राठौर ने भूमि पूजन कर किया। भूमि पूजन के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, उपसभापति योगेश शंखवार, उदय प्रताप सिंह, गेंदालाल राठौर, निहाल सिंह, नरेश कुमार, मनीष राठौर के साथ डीपी सिंह, पुष्पेंद्र बघेल व अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें