फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बोझिया में असामाजिक तत्वों ने खंडित की बाबा साहब की प्रतिमा

Tue, 08 Oct 2024 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बोझिया में देर रात 10 बजे करीब कुछ असमाजिक तत्वों ने बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। जब इस घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची, तो समाज के लोगों में गुस्सा पनप गया। बाबा साहब की प्रतिमा खंडित होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर रात में ही सीओ प्रवीण कुमार तिवारी एवं इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मौके पर पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। जिन्होंने रातोंरात ही बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की दूसरी प्रतिमा को स्थापित करा दिया। इसके बाद ही बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें