शिकोहाबाद। शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहा स्थित आवगंगा रोड निवासी आनंद प्रताप सिंह मदनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मछरेला में इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह स्कूटी से विद्यालय जा रहे थे। नसीरपुर क्षेत्र में नानेमऊ पुलिया के पास मैक्स ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंसकर्मी, पत्नी रीना और शिक्षक साथी अतुल कुमार मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां से व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। नसीरपुर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि इस घटना में मैक्स को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।