फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छत से गिरने से प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत

Wed, 21 Jun 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद (नारखी)। जलेसर रोड स्थित किराए के मकान में रहने वाले एक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर की सोमवार रात छत से गिरने से मौत हो गई। आशंका है कि पैर फिसलने से घटना हुई।मूल रूप से अलीगढ़, खैर के गांव सोपाखेरा निवासी 55 वर्षीय ऋषिपाल चौधरी सड़क निर्माण कार्य कराने वाली प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। उनकी कंपनी इन दिनों जलेसर रोड पर कार्य करा रही है। वह जलेसर रोड पर कारागार के पास स्थित डारन सिंह यादव के मकान में पहली मंजिल पर बने कमरे में किराए पर रहते थे। रात में वह छत पर सोने गए थे। इस बीच वह देर रात गिर गए। उनके गिरने की आवास सुनकर मकान स्वामी और पड़ोसी पहुंच गए। घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची। कंपनी के ठेकेदार विनय चौधरी निवासी नगला छत्ती सादाबाद ऋषिपाल के पैर फिसलने से गिरने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर प्रदीप पांडेय ने बताया कि ऋषिपाल की छत से गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें