फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला

Thu, 10 Sep 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दमकल की टीम आग को बुझाती हुई। संवाद - फोटो : दमकल की टीम आग को बुझाती हुई। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर में बुधवार रात भगवानदास के मकान की पहली मंजिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घर में रखा कपड़ा, बेड, अलमारी समेत घरेलू सामान आग की चपेट में आकर जल गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल की गाडि़यों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद पांडेय के अनुसार, बुधवार रात करीब 8:26 बजे कंप्यूटर एमडीटी के माध्यम से जैन नगर, खैरा सैय्यद वाली गली, मथुरा नगर रोड, नेहरू नगर स्थित भगवानदास के घर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी फायर स्टेशन फिरोजाबाद और सीएफओ टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मकान की पहली मंजिल में आग लगी हुई थी। कमरे में कपड़े और अन्य घरेलू सामान अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने वाटर मिस्ट की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।
विज्ञापन


आग की चपेट में आने से अलमारी, बेड, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें