फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सामूहिक नकल: परीक्षार्थियों को बोलकर हल कराए जा रहे प्रश्न, एक जैसे लिखे उत्तर; उड़नदस्ते ने पकड़ा

Thu, 08 Jun 2023 09:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आगरा में सामूहिक नकल पकड़ी गई है। परीक्षार्थियों को बोलकर प्रश्न हल कराए जा रहे थे। सभी कॉपियों में एक जैसे उत्तर लिखे मिले। उड़नदस्ते ने जांच के दौरान पकड़ा। 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा में बुधवार को फिरोजाबाद के केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी गई। परीक्षार्थियों को बोलकर प्रश्नों के उत्तर लिखाए जा रहे थे। कॉपियों में उत्तर एक जैसे और एक ही क्रम में लिखे मिले।

सामूहिक नकल की संस्तुति की गई

विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते के समन्वयक प्रो. बिंदुशेखर शर्मा ने बताया कि श्री पुत्तू सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी, श्यामपुर, एका में दूसरी पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर की समाजशास्त्र विषय की परीक्षा थी। उड़नदस्ते ने परीक्षार्थियों की कॉपियों में लिखे उत्तर मिले तो सभी ने एक ही जैसे उत्तर लिख रखे थे। सामूहिक नकल की संस्तुति की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षाएं कराने के निर्देश

वहीं, श्री रसाल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मदना, जसराना में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के मैथ्स विषय की परीक्षा में उड़नदस्ते ने सामूहिक नकल पकड़ी। यहां भी परीक्षार्थियों की कॉपियों में उत्तर एक जैसे ही लिखे थे। कुलपति प्रो. आशु रानी ने दोनों केंद्रों पर आगे की परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें