फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में एकत्रित नहीं हो पा रहे वायु प्रदूषण के आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने को लागू लॉक डाउन के कारण जिले में वायु प्रदूषण की दैनिक मापन का कार्य भी ठप हो गया है। सीडीजीआई के माध्यम से वायु प्रदूषण की दैनिक रिपोर्ट तैयार करने वाले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गत 30 मार्च के बाद से सीडीजीआई द्वारा संचालित तीन स्टेशनों से वायु प्रदूषण संंबधी रिपोर्ट विभाग को प्राप्त नहीं हो रही है। टीटीजेड एरिया फिरोजाबाद में वायु प्रदूषण की दैनिक माप के लिए औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ, तिलक नगर एवं जलेसर रोड स्थिति कांच उद्योग विकास केंद्र पर स्टेशन स्थापित हैं। एनजीटी के निर्देशानुसार स्थापित इन केंद्रों से प्राप्त वायु प्रदूषण के आंकड़ों को प्रतिदिन टीटीजेड अर्थोरिटी को भेजे जाता है। लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लागू लॉक डाउन का असर इन केंद्रों पर भी पड़ा है। ताजा स्थिति के अनुसार तीनों केंंद्रों द्वारा वायु प्रदूषण की माप रिपोर्ट गत 30 मार्च के उपरांत क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नहीं भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें