सिरसागंज। गांव नगला मदारी निवासी 27 वर्षीय राखी पत्नी पुष्पेंद्र का शव शुक्रवार दोपहर उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतरवाया। राखी की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना पर गुराऊं निवासी मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि मामले में अभी शिकायती पत्र नहीं मिला है।