फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: खाटू श्याम के दशर्न को जा रही थी महिला, बस से उतरते ही पीछे से आई मौत

Fri, 11 Aug 2023 03:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कानपुर से खाटू श्याम के दशर्न को जा रही महिला को कार ने रौंद दिया। उसे उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की जान चली गई। कानपुर से खाटू श्याम महाराज के दर्शन के लिए प्राइवेट बस से जा रही महिला को नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लघुशंका के लिए उतरते समय तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।

यहां की है घटना 

मामला बृहस्पतिवार मध्यरात का है। पुराना कानपुर के मनीपुरवा निवासी सोनम (30) पत्नी विश्नू स्लीपर बस से अपनी बेटी वैश्नवी (9) और गौरी (5) के साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए घर से चली थी। रात्रि लगभग 12 बजे के करीब उसने बस को नसीरपुर कट के समीप रोकने के लिए कहा। बस के रुकते ही महिला लघु शंका के लिए बस से नीचे उतरी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन

डॉक्टर ने मृत घोषित किया 

हादसे की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष संजुल पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भेज दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। हादसे की जानकारी होते ही मृतका के परिवार में चीख पुकार मच गई। जनकारी होते ही मृतका का पति परिजनों के साथ फिरोजाबाद पहुंच गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजुल पांडेय का कहना है कि मृतका का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें