फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गृहकलह के कारण विवाहिता ने कसा फंदा, मौत

Tue, 20 Feb 2024 08:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोप, परिजन गंभीरता से नहीं ले रहे थे विवाहिता की बातें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में गृहकलह के चलते एक विवाहिता ने साड़ी से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजन ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजन से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी राधा (27) से गांव के ही किसी व्यक्ति ने कोई बात कह दी थी। जिसे उसने अपने पति अजय को बताई थी, लेकिन पति ने बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसी को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद महिला ने कमरे में बंद होकर साड़ी से फंदा बनाकर झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न होने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर की। इसे बाद जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि मृतका के पति अजय ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक फोटो मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें