फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ससुराल में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र के गांव मचन में बुधवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में चारपाई पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग गए हैं।
विज्ञापन

थाना फरिहा क्षेत्र के गांव कौरारी सरहद निवासी विजेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री नीलम की शादी 27 अप्रैल 2026 को जसराना के मचन निवासी अभिषेक से की थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास समेत ससुरालीजन कार की मांग को लेकर नीलम को प्रताड़ित कर रहे थे।
परिजन ने बताया कि शनिवार को नीलम मायके आई थी और उसी दिन वापस ससुराल चली गई थी। बुधवार को मायके वालों को सूचना मिली कि नीलम ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें