फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फंदा लगाने से विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 03 May 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फंदा लगाने से विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

भाई की तहरीर पर थाना रसूलपुर पुलिस ने 9 लोगों के विरुद्ध मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्रांर्गत नगला खंजा (मोती नगर) में विवाहिता की फंदा लगाने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आई। वहीं मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिल्पी (30) निवासी नगला खंजा (मोती नगर) ने सोमवार की देर रात की घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना रसूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायका पक्ष के आवास विकास कॉलोनी इटावा निवासी के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई मनोज कुुमार की तहरीर पर थाना रसूलपुर पुलिस ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या व उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। एसओ रसूलपुर कमलेश सिंह के मुताबिक मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। शव को परिजन के सुपुर्द किया है। बताया गया है कि मृतका की एक ढाई साल की बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें