फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइक सवार हलवाई को वाहन ने रौंदा, मौत

Wed, 03 May 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार हलवाई को वाहन ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। शादी समारोह से देर रात लौट रहे एक हलवाई की कठफोरी टोल प्लाजा के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए लायी है।
गिरंद सिंह (42) निवासी लडूपुर थाना सिरसागंज सोमवार रात को करीब 12 बजे कठफोरी कस्बा से अपने गांव लौट रहा था। बाइक सवार हलवाई गिरंद जैसे ही कठफोरी टोल से थोड़ा आगे पुलिस चौकी के समीप पहुंचा। वैसे ही पीछे से आ रहे किसी किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें