फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला ने खाया जहर...शोहदे ने रास्ते में की अश्लील बातें, फिर घर में घुसकर की ऐसी हरकत; सह न सकी वो

Tue, 17 Jun 2025 08:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई तो कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। दोबारा शिकायत करने पर आरोपी पर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। इससे आहत होकर महिला ने जहर खा लिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के फरिहा में युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़छाड़ व अश्लील बातों से तंग आकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। 15 जून को शिकायत करने पर फरिहा पुलिस ने युवक के खिलाफ महज शांतिभंग में कार्रवाई की थी। महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया तो रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भी भेज दिया। महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना फरिहा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां उसे उपचार दिया गया था। महिला के पति ने बताया कि मोहल्ले का ही आकाश रास्ते में रोककर उसकी पत्नी से अश्लील बातें करता था। 13 जून को वह घर पर अकेली थी। 

 
विज्ञापन

तभी आकाश ने आकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसकी सास को धक्का देकर फरार हो गया। जब मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। 15 जून को पुन: शिकायत करने पर थाना पुलिस ने आरोपी आकाश की महज शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। 

आरोपी फिर से वही सब करने लगा। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई न करने से आहत महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोप गलत है। 15 को छेड़छाड़ के संबंध में शिकायती पत्र मिला था। जिसके हिसाब से शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। लेकिन जब पीड़िता के बयान लिए गए तो दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें