शिकोहाबाद। संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर के मैनपुरी रोड स्थित गांव कंथरी निवासी प्रीति देवी (26) का विवाह करीब 7 वर्ष पूर्व राज कुमार बघेल के साथ हुआ था। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे बेटा कमल (6) एवं एक बेटी खुशी (4) वर्ष है। विवाहिता का मायका गांव रूरिया थाना नगला खंगर क्षेत्र में है। परिजन के अनुसार बीते सोमवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मंगलवार की दोपहर विवाहिता का शव रस्सी से बने हुए फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस एवं सीओ प्रवीण कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटना की छानबीन की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है।