फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 12 Aug 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंबेनगर निवासी रानी (27) के पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। दो साल पहले उसने दूसरी शादी कर ली थी। सोमवार को उसने कमरा बंद कर संदिग्ध परिस्थिति में पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे में हलचल न होने पर परिजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। देखा कि महिला फंदे पर लटकी थी।
शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी उदयवीर मलिक ने बताया कि फंदा लगाकर विवाहिता ने जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मेडिकल और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें