फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 15 महादानियों ने किया नेत्रदान

Mon, 12 Aug 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी महादानियों का शहर है। यहां के लोगों ने मेडिकल कॉलेज, रामचंद्र पालीवाल ऑडिटोरियम और रामलीला मैदान जैसी तमाम जमीन दान में दी। उसी शहर में नेत्रदान से भी लोग पीछे नहीं रहे। दो साल में 15 लोगों ने जीते जी नेत्रदान का संकल्प लिया है, जिससे मरने के बाद भी दुनिया देखें और नेत्रहीनों की दुनिया रोशन हो सके।अभी तक लोगों की जान बचाने के लिए सिर्फ रक्तदान का सिलसिला चलता था। लेकिन, अब जनपद में मेडिकल कॉलेज बनने से उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में 15 लोगों ने नेत्रदान के लिए अपनी सहमति दी है। एक दंपति ने भी नेत्रदान का फार्म भरा है। इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। इसके बाद अन्य लोग भी नेत्रदान के लिए आगे हैं। कई बुजुर्गाें ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर नेत्रदान का फार्म भरा है। इन महादानियों की आंखें मृत्यु के बाद नेत्रहीन की जिंदगी रोशन करेंगी। चिकित्सकों के मुताबिक पांच से 75 साल की उम्र तक का कोई भी व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. बलवीर सिंह ने बताया कि 15 लोग नेत्रदान के लिए सहमति दे चुके हैं।
विज्ञापन




आंखों में दृष्टिदोष होने के बाद भी कर सकते हैं नेत्रदान
नेत्र रोग विभागध्यक्ष डाॅ. प्रेरणा उपाध्याय ने कहा कि दूरदर्शिता और दृष्टिवैषम्य जैसी दृष्टि समस्याओं वाले लोग अपनी आंखें दान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त रक्तचाप, मधुमेह, अस्थमा जैसे कुछ बीमारियों वाले लोगों की नेत्रदान की जा सकती हैं। इसके लिए लोग फार्म भरें।


चार लोग कर चुके हैं देहदानमेडिकल कॉलेज में चार लोग देहदान हो चुका है। जीवनकाल में लोगों ने देहदान का संकल्प लिया था। इन महादानियों की मृत्यु के बाद परिजन ने मेडिकल कॉलेज को सूचना दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज में लाया गया। आज महादानियों के देह पर मेडिकल छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल कर सीखते हैं। अन्य छह और लोगों ने देहदान का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें