फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बेरहमी से विवाहिता को पीटा, फिर पिला दिया तेजाब

Tue, 24 Sep 2024 06:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। दहेज के लोभियों ने अतिरिक्त दहेज की भूख न मिटने पर पहले तो विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद गर्भावस्था में उसको जबरन तेजाब पिला दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ के गांव बरौली निवासी कीर्ति ने बताया कि उसकी शादी 29 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता का उत्पीड़न ससुराली करने लगे। बाइक और 50 हजार रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। कीर्ति दोबारा गर्भवती हुई तो उसकी पिटाई की गई। 26 जून 2024 को उसको चार माह की गर्भवती होने के बाद भी पीटा गया। जान से मारने की नीयत से तेजाब पिला दिया। इसको लेकर उसकी हालत बिगड़ गई। ससुरालीजन चाहते थे कि उसकी मौत हो जाए और इसके बाद अपना खेत भी बेच लेंगे। थाना पुलिस ने मामले में पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। इसके बाद मामले में पति रवि, सास, साबरी, ससुर भूरी सिंह, देवर भोले, ननद पूनम, कल्लो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें