फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई, पति समेत तीन पर प्राथमिकी

Sun, 15 Feb 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। थाना खैरगढ़ के गांव भामई निवासी रेनू ने शादी के 12 साल बाद अपने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 12 फरवरी की शाम उसके पति संजू, ससुर बालकिशन और सास सियारानी ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची विवाहिता ने पुलिस की शरण ली है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें