फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दहेज की खातिर विवाहिता को बेटियों संग पीटकर घर से निकाला

Tue, 23 Jun 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दहेज की खातिर ससुरालीजन ने विवाहिता को उसकी दो बेटियों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में आरोपी पति समेत ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला बांक, सूरजपुर निवासी संगीता देवी ने बताया कि उसका विवाह आठ वर्ष पहले बुढरई निवासी विजय के साथ हुई थी। शादी के बाद संगीता को दो बेटियां हुई हैं। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता को भूखा रखा जाने लगा। विवाहिता के साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि आरोपी पति भी किसी महिला के संपर्क में है। पिछले एक वर्ष से आरोपी पति ने बच्चों के भरण-पोषण का भी कोई खर्चा नहीं दिया है। आरोप है कि गत आठ जून को आरोपी पति तथा ससुर नेत्रपाल सिंह, सास रेखा देवी एवं देवर अजय ने विवाहिता तथा उसकी बेटियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें