मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में 25 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में गले में फंदा डालकर अपनी जान देने का प्रयास किया। कुतुबपुर निवासी भारती (25) पत्नी राजीव कुमार ने घरेलू विवाद के कारण घर के अंदर फंदा लगा लिया। इसी दौरान परिजन की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद परिजन गंभीर अवस्था में उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद ले गए। थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा फंदा लगाकर जान देने के प्रयास की सूचना मिली थी। उसे समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उसकी स्थिति अब सामान्य और नियंत्रण में है। संवाद