फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनी का नक्शा पास होने के बाद ही मिलेगा विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलोनी का नक्शा पास होने के बाद ही मिलेगा विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं के चलते शासन ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नई आबादी वाले क्षेत्रों में बन रही कॉलोनी का नक्शा पास है या नहीं, इस रिपोर्ट के आधार पर ही घरों के विद्युत कनेक्शन स्वीकृत किए जाएंगे। यही नहीं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बनाई जा रहीं नई इमारतों को भी कनेक्शन के लिए नक्शे की जरूरत होगी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, शासन स्तर पर हो रही समीक्षा में देखने में आया है कि बिजली चोरी की केवल एफआइआर दर्ज की जा रही है। शमन शुल्क व राजस्व वसूली की कार्रवाई नहीं हो रही है। नई आबादी क्षेत्र में विद्युत चोरी के मामले सबसे ज्यादा पकड़ में आ रहे हैं। इसे देखते हुए विद्युत निगम ने निर्देश दिए हैं कि विद्युत चोरी रोकने के लिए प्रभावित कदम उठाया जाए। उन्हीं कॉलोनियों में विद्युत कनेक्शन दिया जाएगा, जो विकास प्राधिकरण से स्वीकृत होंगी।
विज्ञापन

दरअसल, अवैध कॉलोनियों में कॉलोनाइजर बिना विद्युतीकरण कराए ही प्लांटिग कर रहे हैं। ऐसे में कनेक्शन लेने के बाद लोग लंबी केबल डालकर विद्युत का उपभोग करते हैं। आए दिन फॉल्ट भी होते रहते हैं। ज्यादा समय बीत जाने के बाद क्षेत्र में विद्युतीकरण न होने को लेकर हंगामा होता है। इसका खामियाजा विद्युत निगम को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

नियम यह है कि विद्युतीकरण होने के बाद ही गेट बंद कॉलोनियों का नक्शा पास होता है। कॉलोनाइजर नई कॉलोनियां बना रहे हैं, मगर विद्युतीकरण नहीं करा रहे। ऐसे में विद्युत चोरी की संभावना भी बढ़ जाती है। ज्यादा लंबी केबल भी उपभोक्ताओं को डालनी पड़ती है। कनेक्शन न देने पर हंगामा भी होता है। ऐसे में शासन के आदेश हैं कि विकास प्राधिकरण से कॉलोनियों का नक्शा पास होने के बाद ही उनमें विद्युत कनेक्शन दिए जाएंगे।
- दुष्यंत कुमार, एसडीओ, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें