फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं ने किया हमला, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं ने किया हमला, किसान की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी। खेत में मिर्च की पौध रोप रहे किसान पर छुट्टा पशुओं ने हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को भगाया और घायल किसान को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। यहां से सरकारी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव निवासी मुकेश कुशवाहा ( 38) शुक्रवार सुबह खेत में मिर्च की पौध रोप रहे थे। तभी छुट्टा पशुओं वहां पहुंचे और रोपी गई फसल को नुकसान पहुंचाने लगे। इस पर मुकेश ने डंडा लेकर पशुओं को खेत से भगाने का प्रयास किया। तभी पशुओं ने उस पर हमला कर दिया। मुकेश की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने किसी तरह से छुट्टा पशुओं को खेत से भगाया। युवक की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि किसान की मौत के बारे में किसी ने कोई सूचना नहीं दी है और न ही कोई मामला इस तरह का संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें