फिरोजाबाद। ट्रांसपोर्ट नगर फेस-2 की कार्ययोजना में तेजी आ गई है। एफएसडीए द्वारा नामित कंसल्टेंट कंपनी वाइन सॉल्यूशन ने मानचित्र और वित्तीय आगणन का काम शुरू कर दिया।
नागऊ स्थित ट्रांसपोर्ट फेस-2 की कार्ययोजना पर काम तेज हो गया है। एफएसडीए विभाग के अनुसार कार्यदायी संस्था ने इसका मानचित्र तैयार कराना शुरू कर दिया है। सड़क, विद्युतीकरण, ड्रेनेज सिस्टम और पेयजल की बेहतर सुविधा के लिए क्रियान्वयन होगा। इसके बाद प्रस्तावित व्यावसायिक भूखंडों व अन्य कारोबारी गतिविधियों वाले स्थानों की दर निर्धारित की जाएगी। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के द्वितीय फेस की कार्ययोजना धरातल पर लाने का काम शुरू हो गया है।