फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पदक विजेता खिलाड़ियों के समर्थन में आए कई संगठन

Sat, 03 Jun 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पदक विजेता खिलाड़ियों के समर्थन में आए कई संगठन
विज्ञापन

सात जिन में दोषी सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो काली पट्टी बांधकर शांति जुलूस निकालेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद । कई स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय राजेंद्र सिंह को सौंपा। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ न्याय किए जाने की मांग की।
देश की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय राजेंद्र सिंह को सौंपते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में स्वर्ण पदक को जीतकर देश का नाम दुनिया में रोशन करने का काम किया है। ऐसे सभी पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए। यदि स्वर्ण पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला तो गांधी लोहिया विचार मंच के साथ-साथ शहर की सभी स्वयंसेवी संस्थाएं महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने शांति जुलूस निकालकर उपवास व्रत रखते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य होंगी। सात दिन के अंदर न्याय नहीं मिला तो स्वयं सेवी संगठन बाजार में काली पट्टी बांधकर जुलूस निकालने के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांति उपवास करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांधी लोहिया विचार मंच के प्रदेश महासचिव गिरीश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर डीआर वर्मा, कांग्रेस नेता धर्म सिंह यादव एडवोकेट, शालिनी यादव एडवोकेट, द्रविड़ जन कल्याण महासभा के मुख्य प्रमुख सचिव उदयवीर सिंह यादव, सोनू कुमार, श्रमिक नेता रामदास मानव, राधेश्याम कुशवाहा,स्वास्थ्य कल्याण समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह शाक्य, मंच के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह कुशवाह, उदय सिंह शंखवार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें