फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाजयुमो के कार्यकर्ता आमजन को बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो के कार्यकर्ता आमजन को बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

- क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा - आयोजित होंगे लाभार्थी एवं नव मतदाता सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि जल्द ही भाजयुमो लाभार्थी संवाद, नव मतदाता सम्मेलन और नए पंजीकरण अभियान, बाइक यात्रा के साथ-साथ ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम भाजपा जिला कार्यालय पर भाजयुमो जिला एवं महानगर के कार्यकर्ताओं को बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी से भाजयुमो की टीम को मेहनत करनी होगी। इसके लिए प्रत्येक मंडल स्तर पर इन चार कार्यक्रमों को संचालित करना होगा। सरकार की लाभकारी योजना के लाभार्थियों से संवाद करने के साथ नवीन मतदाता सम्मेलन के साथ नवीन मतदाता पंजीकरण कराने का काम करना होगा। बाइक यात्रा को निकालने के साथ ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी करें। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी एवं संचालन महानगर महामंत्री हिमांशु शर्मा ने किया। इस दौरान गौरव,मयंक, अनिरुद्ध, राहुल, देशदीपक, सुमित रोहित, हेमंत, उत्कर्ष, अवनीश, संकेत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें