अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने वाले तहसीलदार को अभी तक हटाया नहीं गया है। यदि प्रशासन ने जल्द इस निर्णय नहीं लिया तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करेंगे। यह बात बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष बाबू बघेल ने अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन के दौरान कही। एसोसिएशन कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि प्रशासन मनमानी कर रहा है। सचिव रामबहादुर चक और दिलीप पचौरी ने कहा कि प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी। यदि प्रशासन जल्द तहसीलदार रामअवतार का स्थानांतरण नहीं करता तो अधिवक्ता आंदोलन उग्र करेंगे। अधिवक्ताओं की हड़ताल में बैनामा लेखक, टाइपिस्टों एवं स्टांप वेंडरों शामिल रहे। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान रूमाल सिंह यादव, ममता सारस्वत, सुरेंद्र सिंह यादव, बिजेंद्र वीर सिंह, सुधाकर उपाध्याय, रविंद्र सिंह, राजीव झा, रघुवीर सिंह, टीकम सिंह बघेल, ब्रजमोहन, निरोत्तम दास, सलीम खां, विनोद कुमार, उमाशंकर निषाद, नरसिंह पाल, दिनेश शर्मा, प्रमोद यादव, अविनेंद्र शुक्ला, सुरेश चंद्र शर्मा, ओमवीर चौहान, लाखन सिंह वर्मा, बिजेंद्र सिंह, रामप्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, विजय सक्सेना, रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।