फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी लापरवाही, टूंडला के अनिल का शव लेकर कानपुर रवाना हुए प्रदीप के परिजन

Tue, 31 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी लापरवाही सामने आई। कर्मचारियों की भारी चूक के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में जान गंवाने वाले युवकों के शव आपस में बदल गए। टूंडला निवासी अनिल का शव लेकर कानपुर देहात निवासी प्रदीप के परिजन रवाना हो गए, जबकि अनिल के परिजन अस्पताल में अपने लाल की देह का इंतजार करते रह गए।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए थे। पहला हादसा एटा के ग्राम हंसपुर निवासी और हाल निवासी शांति नगर, टूंडला, अनिल कुमार (29) की एतजापुर चौकी के पास वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। दूसरा हादसे में कानपुर के थाना मंगलपुर निवासी प्रदीप की मैनपुरी चौराहे के पास हुए हादसे में जान चली गई थी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों ने पहचान में चूक कर दी और प्रदीप के परिजन को अनिल का शव सौंप दिया।



कानपुर पहुंचने से पहले मची खलबली

प्रदीप के परिजन शव लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गए। कुछ देर बाद जब अनिल के परिजन को पता चला कि उनके युवक का शव वहां मौजूद नहीं है, तो अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में कानपुर जा रहे वाहन से संपर्क साधा गया और उसे बीच रास्ते से ही वापस बुलाया गया। कई घंटों के तनावपूर्ण इंतजार के बाद अनिल का शव वापस जिला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शवों की दोबारा पहचान कराई गई और फिर अनिल के परिजन को उनका शव सौंपा जा सका।
विज्ञापन





पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है। शव बदलने का मामला फिलहाल मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह गंभीर लापरवाही है और इसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- डॉ. रामबदन राम, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें