फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तीन दिन सुहागनगरी में रहेगी महावीर जयंती की धूम

Wed, 29 Mar 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन सुहागनगरी में रहेगी महावीर जयंती की धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में तीन दिन तक महावीर जयंती की धूम रहेगी। कई प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है।
मंगलवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने चंद्रप्रभु मंदिर पर वार्ता का आयोजन किया। समिति अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने बताया कि भगवान महावीर के जन्म कल्याणक को धूमधाम से मनाया जाएगा। चार अप्रैल को दोपहर 12 बजे महावीर स्वामी की रथयात्रा निकाली जाएगी। जो दालमिल से प्रारंभ होगी। विभिन्न मार्ग होते हुए नसियाजी जैन मंदिर पर संपन्न होगी। रथ यात्रा के समापन के पश्चात मेला स्थल पर श्रीजी का अभिषेक किया जाएगा। समिति महामंत्री तरुण जैन ने बताया कि भगवान महावीर का पालना कार्यक्रम संपन्न होगा। इसमें जिले भर के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अजय जैन बजाज, राजा जैन, मेला संयोजक चंद्रप्रकाश जैन, मंयक जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन, सनत जैन, राहुल जैन, धीरज जैन, ललित जैन, अजय जैन, नरेश जैन, मनोज जैन, प्रमोद जैन, सुकेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें