फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भव्यता के साथ निकलेगी महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा

Sat, 14 Oct 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5147 वीं जयंती पर 12 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 15 अक्तूबर को चार दर्जन झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शाम को छह बजे रसूलपुर स्थित राजा दाल मिल से शुरू होगी। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के संयोजक भारतेंदु अग्रवाल राजू, सह संयोजक उदित गर्ग मोनू, सुगम गोयल ने बताया कि 15 अक्तूबर को सुबह सात बजे डायबिटीज शिविर का आयोजन चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में लगेगा। 11 बजे अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक पर हवन, पूजन एवं ध्वजारोहण होगा। शाम छह बजे रसूलपुर स्थित राजादाल मिल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। चार दर्जन झांकियों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा नालबंद चौराहा,जीवाराम चौक, घंटाघर, सदर बाजार, मोहल्ला गंज, डाकखाना चौराहे, कोटला रोड अग्रसेन चौक होकर हनुमान रोड स्थित राजेंद्र विश्राम गृह पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

मनोज बंसल लल्ला, मनोज गोयल पम्मी व अजय अग्रवाल ताऊ ने कहा कि शोभायात्रा में झांकी, डोले एवं एक दर्जन बैंड, चंदौसी, आगरा का भांगड़ा नृत्य, ढोल नगाड़े एवं ऊंट होंगेे। कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, बिजली आपूर्ति के साथ साफ सफाई व्यवस्था की जाए। इस दौरान अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आलोक, कृष्ण गोपाल मीत्तल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें