फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महंत मथुरा दास ने लिया अन्न त्याग और खड़े रहकर तपस्या का संकल्प

Sat, 09 May 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के रसूलाबाद के आश्रम पर खडे़ रहकर विरोध प्रदर्शन करते महंत मथुरादास महाराज - फोटो : टूंडला के रसूलाबाद के आश्रम पर खडे़ रहकर विरोध प्रदर्शन करते महंत मथुरादास महाराज
विज्ञापन
टूंडला। ग्राम पंचायत रसूलाबाद स्थित यमुना तट पर बांके बिहारी आश्रम के महंत मथुरा दास महाराज ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार से कठिन तपस्या शुरू कर दी है। महंत ने अन्न का त्याग कर दिया है और खड़े रहकर तपस्या करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


उनकी मुख्य मांगों में आश्रम में यमुना माता, गंगा मां, सूर्यदेव, छाया माता व नर्वदेश्वर महादेव की मूर्तियों की स्थापना और गांव से आश्रम तथा श्मशान घाट तक के मार्ग को पक्का बनवाना शामिल है। महंत ने बताया कि वे पूर्व में भी कासगंज के एक आश्रम में छह वर्षों तक खड़े रहकर तपस्या कर चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। इस कठोर संकल्प की सूचना मिलते ही आश्रम पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें