फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के हो रही थी मैगी की बिक्री

Wed, 17 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित घेर खोखल में बिना किसी लाइसेंस के मैगी की बिक्री हो रही थी। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट ने एसडीएम सदर एवं खाद्य व औषधि नियंत्रण विभाग की टीम के साथ छापामारी की। मैगी के दो सैंपल भरने के साथ गोदाम सील करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह को सूचना मिली कि थाना दक्षिण क्षेत्र के घेर खोखल में मैगी का गोदाम है। उसमें काफी संख्या में मैगी रखी हुई है। इस पर नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर डा. पंकज कुमार वर्मा एवं खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग के पदाभिहित अधिकारी राजेंद्र यादव एवं फूड इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने घेर खोखल स्थित विनय कुमार पांडेय के यहां छापेमारी की। गोदाम में 20 कार्टून से अधिक मैगी बरामद की गई। खाद्य विभाग की टीम को गोदाम संचालक खाद्य सामग्री का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। मैगी के दो सैंपल भरे गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि बिना खाद्य लाइसेंस के मैगी की बिक्री की जा रही थी। उसका चालान करने के साथ ही सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल गोदाम को सील कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें