टूंडला। रेल प्रशासन ने मगध एक्सप्रेस एवं बनारस-नई दिल्ली मडुआडीह एक्सप्रेस, टूंडला-आगरा मेमो व गाजियाबाद-टूंडला स्पेशन ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। अब उक्त ट्रेनें टूंडला रेलवे स्टेशन पर निर्धारित किए गए अपने नए समय पर पहुंचेगी।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 12581 बनारस-नई दिल्ली मंडुआडीह एक्सप्रेस की गति में वृद्धि के चलते, 20801 मगध एक्सप्रेस एवं 12581 मंडुआडीह एक्सप्रेस के समय को संशोधित किया है। उक्त दोनों ट्रेनें 1 अक्तूबर से नए संशोधित समय के अनुसार 12581 मंडुआडीह सुबह 06ः28 बजे एवं इस्लामपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली 20801 मगध एक्सप्रेस सुबह 07ः48 बजे टूंडला पहुंचेगी।
उक्त दोनों ही ट्रेनें अपने दो मिनट के निर्धारित ठहराव के बाद गंतव्य के लिए रवाना होंगी। इसके साथ ही 04156 मेंमो स्पेशल टूंडला से आगरा छावनी का पहले समय था शाम 4.10 अब यह ट्रेन शाम 3.30 बजे आगरा जाएगी। गाजियाबाद से टूंडला 04937 स्पेशन पहले सुबह 11.30 था अब यह ट्रेन 11.25 बज पहुंचेगी।