फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मदरसे में पढ़ने वाली किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी इमाम की तलाश

Mon, 08 Jun 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से मस्जिद के इमाम ने दुष्कर्म किया। मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा मस्जिद में लगे आरओ प्लांट से पानी लेने गई थी, तभी इमाम उसे जबरन कमरे में ले गया। विरोध करने पर मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ले की 14 वर्षीय किशोरी एक मदरसे में उर्दू पढ़ने के लिए जाती थी। वह रविवार दोपहर मस्जिद में लगे आरओ वाटर मशीन से ठंडा पानी लेने को गई थी। उसी दौरान इमाम जाकिर हाफिज ने अकेला देखकर उसे जबरन पकड़ लिया और मुंह दबाकर अपने कमरे में ले गया था। किशोरी से उसने दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर इमाम ने उसका मुंह बंद कर मारपीट की। साथ ही परिजन को घटना के बारे में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी के शोर- शराबा करने पर आसपास की महिलाओं और पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर पीड़िता की मां, भाई भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर इलाक पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को थाने लेकर आई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर इमाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविवार रात पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी इमाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें