फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी दर्शन को साइकिल जत्था रवाना

Sat, 26 Mar 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
वैष्‍णों देवी मंदिर के लिए रवाना होता साइकिल यात्रियों का जत्‍था
विज्ञापन
नगर के कच्चा टूंडला क्षेत्र से साइकिल से एक जत्था मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए शनिवार को पथवारी देवी माता मंदिर से रवाना हुुआ। साइकिल जत्थे को बसपा विधायक राकेश  बाबू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

कच्चा टूंडला स्थित माता मंदिर से पूजा पाठ कर साइकिल पर सवार होकर मां वैष्णो देवी के भक्त जम्मू के लिए  रवाना हुए। जत्थे में 24 से ज्यादा भक्त शामिल हैं। यह जत्था हर वर्ष मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाता है। बसपा विधायक राकेश बाबू ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि मन में सच्ची भक्ति हो तो कोई भी राह कठिन नहीं हो सकती। डा. देवेंद्र प्रताप सिंह, जय सिंह जाटव, माजिद अली, राशिद खान, मुकेश वाल्मीकि, वीरेंद्र वाल्मीकि, शेखर, देवी सिंह, प्रवीन कुमार, शीला देवी, किशन सिंह माहौर, जुगनू जाटव आदि प्रमुख  रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें