फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चाय बनाते समय फटा था रसोई गैस सिलिंडर, रास्ते में थम गईं थीं धर्मवीर की सांसें

Wed, 30 Sep 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के ग्राम लखुरिया में सोमवार को रसोई गैस सिलिंडर फटने की घटना चाय बनाने के दौरान हुई थी। हादसे की चपेट में आए 28 वर्षीय धर्मवीर उर्फ बंटी जाटव ने आगरा के रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजन ने देर रात बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली में मजदूरी करने वाला 28 वर्षीय धर्मवीर उर्फ बंटी जाटव बीते शनिवार शाम को ही घर लौटा था। सोमवार दोपहर करीब घर की महिलाएं व बच्चे घर के बाहर चूड़ी सजावट का काम कर रहे थे। इसी दौरान धर्मवीर उर्फ बंटी रसोई में चाय बनाने गया। गैस सिलिंडर में आग लग गई और धमाके के साथ फट गया।

धमाका इतना भीषण था कि पक्के मकान की छत का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया और दूर-दूर तक मलबे के टुकड़े जा गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और मलबे व आग के बीच से गंभीर रूप से झुलसे धर्मवीर को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिये परिजन घायल को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय धर्मवीर की मृत्यु हो गई। परिजन शव को घर वापस ले आए और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में सोमवार दोपहर हादसे के समय व मृत्यु के बाद भी परिजन ने कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में ग्रामीणों से इस घटना के बारे में पता लगा, तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था, इसलिए पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें