फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: रेस्तरां के कमरे में खून से लथपथ मिले प्रेमी युगल, धारदार हथियार से काटी गई गले और हाथ की नस

Mon, 17 Apr 2023 10:41 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में प्रेमी युगल एक रेस्तरां के कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। दोनों की धारदार हथियार से गले और हाथ की नस काटी गई है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने घायल प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हाईवे स्थित बांके बिहारी रेस्तरां में प्रेमी युगल ने कमरा बुक किया। यहां दोनों खून से लथपथ पड़े मिले। धारदार हथियार से उनके गले और हाथ की नस काटी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। जानकारी होने पर युवक और युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांधी मंडी का है। यहां के निवासी निवासी शुभम जैन (25) और उसकी प्रेमिका रिया गुप्ता (24) निवासी मेन रोड, सिरसागंज रविवार को घर से घूमने के लिए निकले। दोनों ने बीटेक किया है। रिया बंगलुरू में रहकर नौकरी करती थी। दो साल से वर्क फ्रॉम होम चलने के कारण घर पर रहकर काम करती है। 

रेस्तरां में किराए पर लिया कमरा

घूमने के दौरान दोनों ने शिकोहाबाद हाईवे स्थित बांके बिहारी रेस्तरां में कमरा किराए पर लिया। दोनों वहां काफी देर तक रुके रहे। इसके कुछ देर बाद शुभम का दोस्त रिंकू कुछ अन्य दोस्तों के साथ हड़बड़ाहट में रेस्तरां पहुंचा। उन्होंने कर्मी से शुभम का कमरा पूछा और उधर भागते हुए पहुंचे। 

शुभम ने फोन कर बताया कि उसने गला काट लिया है

कमरा खोला तो शुभम और रिया खून से लथपथ पड़े थे। होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। रिंकू ने बताया कि उसे शुभम का फोन आया था। उसने बताया कि उसने (रिया) गला काट लिया है। इस पर वह दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

रिंकू ने बताया कि शुभम जीएलए से इंजीनियरिंग कर चुका है। वह पिता के साथ दुकान पर बैठता था। रिया के पिता सिरसागंज में डाकखाने में आरडी बनाने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक रेस्तरां के कमरे में प्रेमी युगल ने धारदार हथियार से गला और हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें