फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व बेटे की बरामदगी को लगाई डीजीपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना एका के गांव दोरदा निवासी महिला का एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बाबजूद कोई पता नहीं चला है। पीड़ित परिवार महिला को खोजने को विवश है। गायब महिला के पति सतीशचंद्र ने मुख्यमंत्री, डीजीपी को भेजे पत्र में कहा 12 मार्च 2019 को पत्नी मंजू देवी डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ गायब हो गई थी। महिला की तो काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चलने के कारण थाना एका में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।पीड़ित का कहना है कि उसकी लगातार तलाश की है, लेकिन कोई पता नहीं चला है। पत्नी व बच्चे की बरामदगी किए जाने की गुहार मुख्यमंत्री एवं डीजीपी से लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें