फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 44 हजार, 700 रुपए का स्वैच्छिक योगदान दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञाशंकर द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कोरोना-19 वायरस के प्रकोप के मद्देनजर मुख्यमंत्री राहत कोष में विभाग द्वारा 44700 रुपए की धनराशि दी है। राहत कोष को दी गई धनराशि में विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने योगदान किया है।