फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगर में आज निकलेगा भगवान गणेश का डोला

Wed, 25 Sep 2024 01:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव तदर्थ समिति के तत्वावधान में रामलीला की शुरूआत के मौके पर बुधवार को सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवान गणेश का भव्य डोला निकाला जाएगा। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। जबकि पात्रों का चयन 26 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव तदर्थ समिति के अध्यक्ष एवं नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामलीला की शुरूआत 25 सितंबर बुधवार से हो जाएगी। शाम को पांच बजे सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवान गणेश का भव्य डोला बैंडवाजों के साथ निकाला जाएगा। पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि मंदिर से डोला प्रारंभ होकर घंटाघर चौराहा,सदर बाजार, गंज चौराहा से मोहल्ला गंज, डाकखाना चौराहा,माता वाला बाग, रामलीला चौराहा होते हुए रामलीला प्रांगण स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचेगा। यहां पूजा अर्चना के साथ हनुमान रोड,मोहल्ला दुली से शेखलतीफ होते हुए मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगा। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें