टूंडला। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को विद्याभारती द्वारा आयोजित संस्कृति महोत्सव व शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में संकुल व प्रांत में विजयी प्रतिभागियों का प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं में गोला फेंक बालक वर्ग में जीतू यादव व बालिका वर्ग में करिश्मा यादव प्रथम रहीं। छात्रा शिवानी यादव ने 100 मीटर दौड़ व डिस्कस थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अभिषेक यादव और बालिका वर्ग में कशिश ने कुश्ती में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जानवी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में कुलदीप यादव, राज, निशांत यादव ने कुल 11 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक व चार कांस्य पदक जीते थे।
विद्यालय प्रधानाचार्य राममोहन श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय परिसर में इन सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है। इस दौरान शिकोहाबाद में हुई गीत संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं को भी अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय व्यवस्थापक पवन कुमार अग्रवाल, सह व्यवस्थापक वृंदावनलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार पौनियां, राजीव दुबे, नूतन कुलश्रेष्ठ, मंजू सक्सेना, आकांक्षा दीक्षित आदि उपस्थित रहे।