फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से मिर्च बेचकर लौट रहे किसान से मैक्स सवारों ने किया लूटपाट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/खैरगढ़। आगरा से मिर्च बेचकर घर लौट रहे किसान को मैक्स सवारों ने लूटपाट का प्रयास किया। हालांकि किसान ने विरोध करते हुए चलती मैक्स गाड़ी से छलांग लगा दी। लोगों को देखकर मैक्स सवार बदमाश भाग खड़े हुए। सूचना पर मौके पर परिजन पहुंच गए। हालांकि देर शाम तक पीड़ित ने मामले में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ के निकाऊ निवासी सुघर सिंह पुत्र ब्रजकिशोर मिर्च की फसल की बिक्री करने आगरा गया था। शनिवार देर रात वह आगरा से फिरोजाबाद लौटने के लिए वह मैक्स गाड़ी में सवार हो गया। आगरा से उसायनी तक मैक्स में सवार यात्री उतर गए। चालक ने मैक्स को उसायनी से सिक्सलेन की ओर गाड़ी मोड़ दी। इस दौरान मैक्स में चालक के साथ ही दो लोग सवार थे।
कुछ दूर चलते ही मैक्स सवार बदमाशों ने किसान के मुंह पर रूमाल डालने का प्रयास किया। किसान ने विरोध किया तो लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का विरोध करते हुए किसान ने चीखपुकार मचा दी। सिक्सलेन पर ग्राम कुतुकपुर चनौरा से आगे सांती ओवरब्रिज पास मैक्स के धीमी होने पर किसान ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

किसान के नीचे गिरने के बाद मैक्स चालक गाड़ी भगा ले गया। सूचना पर किसान के परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल किसान को घर लाए। किसान ने बताया कि मैक्स सवार उसे रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे।
आवारा जानवर के हमले के दारोगा घायल
खैरगढ़। हाथवंत पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक राम बाबू पाठक शनिवार रात ड्यूटी के दौरान गांव प्रतापपुर के पास बाइक से जा रहे थे। तभी उन पर जानवर (साड़) ने हमला कर दिया। हमले में दरोगा चुटैल हो गए। उन्होंने प्राइवेट डाक्टर के पास उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें