फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में बैठाकर किसान से लूट का खुलाशा,लूट में प्रयुक्त गाड़ी,18 हजार से अधिक नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने भैंस खरीदने जा रहे किसान से साठ हजार की लूट में से 18 हजार सात सौ रुपया की नकदी के साथ स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बचे दो आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि सुभाष तिराहा पर यात्रियों को गाड़ी में बैठाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह की तलाश में थाना उत्तर पुलिस जुटी थी। एसएचओ उत्तर अनूप कुमार भारतीय को गोपनीय ढंग से सूचना मिली कि वाहन में बैठाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य को जलेसर रोड शनि मंदिर के आस-पास सक्रिय हैं। एसएचओ अनूप कुमार भारतीय ने उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, जयसिंह के साथ बदमाशों की घेराबंदी की। उन्होंने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सहित एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिछले दिनों टूंडला क्षेत्र के किसान से लूटी गई साठ हजार की नकदी में से 18 हजार 700 रुपये की बरामदगी भी की है। लूटेरा एटा थाना जैथरा के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी विशाल सिंह पुत्र ह्रदेश सिंह हैं।
जबकि भागे साथियों के नाम जैथरा के शास्त्रीनगर के निवासी राकेश उर्फ राहुल पुत्र ओमप्रकाश तथा तीसरे का नाम मैनपुरी के थाना एवं कसबा भोगांव के कंजड़ बस्ती एवं हाल निवासी गिहार बस्ती शिकोहाबाद शिवा उर्फ कचला पुत्र कंचा बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार लूट के आरोपी विशाल को जेल भेजा है। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने बताया कि शेष दोनों आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें