फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटने जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटने जा रहे चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- तमंचा, बाइक और सोने चांदी के आभूषण बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को लाइनपार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से बाइक, आभूषण व तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, जब बदमाशों को पकड़ा गया तो ये लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
लाइनपार थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नयाबांस रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाश मोनू उर्फ हड्डी, अमित निवासी मेहताबनगर लाइनपार, टोनी उर्फ किशन निवासी रामनगर व राहुल निवासी छोटेलाल इंटर कॉलेज के सामने लाइनपार के रहने वाले हैं। बदमाशों के पास से दो बाइक, दो तमंचा, चार कारतूस, दो सोने के टॉप्स व एक जोड़ी पायल बरामद की गई है। मोनू उर्फ हड्डी पर पहले से ही 14 मुकदमे दर्ज हैं और थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पकड़े गए बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
पांच वारंटी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। बसईमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सचिन कुमार निवासी नसीरपुर व नौबत सिंह निवासी रामदासपुरा थाना बसई मोहम्मदपुर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष बसईमोहम्मदपुर ऋषि कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। जिनको जेल भेज दिया गया है। सिरसागंज थाना पुलिस ने टीटू निवासी कबीरपुर सिरसागंज व विक्की वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि बस्ती टोला सिरसागंज को गिरफ्तार किया। उत्तर थाना पुलिस ने जय कुमार निवासी रहना नई आबादी परुशुराम कॉलोनी को गिरफ्तार किया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें