लोको पायलट टीम ने जीता क्रिकेट मैच
कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड पर चल रहा क्रिकेट टूर्नामेंट
लोको पायलट टीम ने 108 रनों से जीता अंतर विभागीय क्रिकेट का फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। रेलवे के कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड पर पहली बार हुए रेलवे के अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। लोको पायलट टीम ने सिग्नल विभाग की टीम को 108 रनों से करारी शिकस्त देकर मुकाबला जीत लिया।
रेलवे के मुख्य यातायात प्रबंधक अमित कुमार सुदर्शन के नेतृत्व में कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड में पहली बार अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंगलवार को हुए फाइनल मैच लोको पायलट टीम व सिग्नल विभाग की टीमों के मध्य मुकाबला हुआ। लोको पायलट टीम के कप्तान सहायक मंडल विद्युत अभियंता प्रतीक यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिग्नल विभाग की पूरी टीम मात्र 81 रनों पर ढेर हो गई।
इस तरह लोको पायलट टीम ने 108 रनों से मैच जीत लिया। रेल अधिकारियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए दोनों ही टीमों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर लोको शाखा शाखा मंत्री सरदार सिंह, जयकिशन अजवानी,. सुनील बघेल, मुकेश कुमार, मधुलता दीक्षा, विनोद कुमार, चितरंजन, वरुण तोमर, देवकीनंदन, एमसी मिश्रा, अनिल उपाध्याय, जीसी पाल, विजय सिंह, रहीश पाल, जीपी सिंह, पीतराम मीना, केशव सिंह, विपिन पाल, प्रदीप लोधी उपस्थित रहे।